एचईसी संस्थान में ‘‘एकेडमिक इण्डस्ट्र्ी कन्र्सोडियम कार्यक्रम‘ का आयोजन

 

 हरिद्वार समाचार– एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीटयूशन्स, हरिद्वार में ‘‘एकेडमिक इण्डस्ट्री कन्र्सोडियम कार्यक्रम‘ के अन्तर्गत गैस्ट स्पीकर श्री एल.के. विजयवर्गीय, वाईस-प्रैसिडेंट (आपरेशन) व श्री अमित कुमार, एचआर हैड, मैनजर एचआर, टीपीसीएल पैकेजिंग लिमिटेड द्वारा ‘‘फोकस्ड एप्रोच‘‘ विषय पर छात्र/छात्राओं को सम्बोधित किया गया। श्री विजयवर्गीय एवं श्री अमित कुमार का स्वागत काॅलेज के डायरेक्टर डा0 अंशुल शर्मा द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया। कार्यक्रम में बीकाॅम (आॅनर्स), बीबीए, बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।
श्री विजयवर्गीय ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए देश विभिन्न क्षेत्रों के आशतीत सफलता प्राप्त करने वाले जैसेएकलव्य, अर्जुन, सचिन तेंदुलकर एवं देश के महापुरूषों का उदाहरण रखते हुए बताया कैसे इन लोगों ने अपनी निरंतरता, धैर्यता, आत्मबल, रचनात्मक शैली के दम पर अपना मुकाम हासिल किया। और बताया कि लक्ष्य से भ्रमित करने वाले अवरोधों को इन्हीं मूलभूत सिद्धांतों के बल पर ही दूर कर आगे बढा जा सकता है। इस प्रकार हम स्वंय भी आगे आने वाली पीढी के लिए मिसाल कायम करते हैं।
कार्यक्रम की रूपरेखा डा0 मौसमी गोयल, श्री उमराव सिंह,, डा0 तृप्ति अग्रवाल, वर्णिका नागर,, प्रिया वर्मा, रितु मोदी, दीपशिखा, शिखा सूरी, ने किया। कार्यक्रम के समापन पर कालेज के डायरेक्टर श्री अंशुल शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को अभिप्रेरित करते हुए इसी तरह आगे बढने की प्रेरणा दी।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *