विधायक लक्सर , जिलाधिकारी हरिद्वार तथा डीआरएम मुरादाबाद ने बुधवार को अण्डरपास लक्सर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

 हरिद्वार समाचार-विधायक लक्सर श्री संजय गुप्ता, जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा डीआरएम मुरादाबाद श्री अजय नन्दन ने बुधवार को अण्डरपास लक्सर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण से पूर्व विधायक लक्सर श्री संजय गुप्ता, जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा डीआरएम मुरादाबाद श्री अजय नन्दन आदि वरिष्ठ अधिकारियों ने अण्डरपास लक्सर के निर्माण के सम्बन्ध में लक्सर रेलवे स्टेशन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।  
इसके पश्चात पूरी टीम ने ओवर ब्रिज के नीचे बनने वाले अण्डरपास स्थल व आस-पास के इलाके का गहन निरीक्षण किया तथा स्थानीय निवासियों से भी इस सम्बन्ध विचार-विमर्श किया।
इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि पिछले दो-तीन महीने से मा0 विधायक लक्सर श्री संजय गुप्ता इस सम्बन्ध में लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने कहा कि संयुक्त निरीक्षण के बाद सम्यक विचारोपरान्त यह सहमति बनी है कि एक सीढ़ियों का सबवे बनाया जाये ताकि लोगों की जमीन भी न जाये तथा उनके घर भी प्रभावित न हों, जिसका समर्थन स्थानीय निवासियों द्वरा भी किया गया। इसके अन्तर्गत कम से कम स्थान का अधिकतम् उपयोग किया जाएगा। इस सबवे से छोटे बच्चे, नौकरीपेशा या कोई यदि साईकिल से भी जाना चाहते हैं, तो इसमें ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा, जिससे लोग लाइन के इस पार से उस पार आसानी से जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में डीआरएम मुरादाबाद ने आश्वस्त किया है कि बहुत ही जल्दी इसका शिलान्यास होगा तथा युद्धस्तर पर इस कार्य का शुभारम्भ होगा।
लक्सर विधायक श्री संजय गुप्ता ने कहा कि अधिकारियों ने आज बहुत बारीकी से लक्सर अण्डर पास का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण शीघ्र होना चाहिये।
डीआरएम मुरादाबाद श्री अजय नन्दन ने कहा कि सीढ़ी वाला एक सबवे बनायेंगे। ताकि कम से कम जगह में यह बन जाये, जिससे स्थानीय लोग प्रभावित न हों।  
इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यूडी0 श्री सतवीर यादव, रेलवे के इंजीनियंर, डी0एस0पी0 जी0आर0पी0 श्री मनोज कत्याल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

राष्ट्र्ीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का चतुर्थ दिन

24.03..2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की राष्ट्र्ीय सेवा योजना इकाई के वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में चल रहे सात दिवसीय विशिष्ट शिविर में आज चतुर्थ दिवस में स्वंयसेवियों ने आज…

कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मेलाधिकारी

  *हरिद्वार, 23 मार्च 2026* मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी गतिमान कार्यों को समयबद्ध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *