भू व्यवसायी ने लगाया दर्जाधारी राज्यमंत्री पर जमीन के फर्जीवाड़े में शामिल होने का आरोप

 

हरिद्वार समाचार– भू व्यवसायी प्रदीप चैधरी ने लेखपाल पर बहादराबाद क्षेत्र के पूरणपुर साल्हापुर ग्राम की अनुसूचित जाति के नाम दर्ज जमीन फर्जी तौर पर उन्हे बेचने का आरोप लगाया है। मध्य हरिद्वार स्थित एक रेस्टारेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदीप चैधरी ने बताया कि लेखपाल फर्जी दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्री कराकर जो जमीन उन्हें बेचना चाहता था। उसमें ग्राम समाज की भूमि के साथ सरकारी तालाब भी शामिल है। तालाब के साथ क्षेत्र के लोगों की धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। चार करोड़ रूपए का भुगतान करने के बाद फर्जीवाड़े का पता चलने पर उन्होंने इसकी शिकायत जिला अधिकारी से की है। जिसकी जिला प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है। प्रदीप चैधरी ने भाजपा नेता व दर्जाधारी राज्यमंत्री सुशील चैहान पर भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुशील चैहान अपने पद के प्रभाव में पटवारी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन पर पूरा मामला 25 लाख रूपए में निपटाने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें धमकी भी दी जा रही है। जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। पद का दुरूपयोग कर पार्टी की छवि खराब रहे सुशील चैहान को भाजपा से तत्काल निष्कासित करना चाहिए। उन्होंने सबूतों सहित पूरे मामले की शिकायत सीबीआई से भी की है। यदि सरकार व प्रशासन से उन्हें न्याय नहीं मिला तो न्यायालय में गुहार लगाएंगे। हिन्दु रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष म.म.स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड भूमाफियाओं का गढ़ बन गया है। भूमाफिया अवैध रूप से जमीने कब्जा कर बेच रहे हैं। जिससे आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। सरकार को इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। फर्जीवाड़ा कर अनुसूचित जाति, ग्राम समाज व लोगों की धार्मिक मान्यताओं से जुड़े तालाब की भूमि बेचने का मामला अत्यंत संगीन है। सरकारी पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा लेखपाल को बचाने का प्रयास करने से यह और भी गंभीर हो जाता है। फर्जीवाड़े से संबंधित लोगों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जमीन के फर्जीवाड़े से जुड़े होने का आरोप लगने के बाद भाजपा नेता दर्जा राज्य मंत्री सुशील चैहान को खुद ही नैतिकता के आधार पर पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामले में तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए दर्जामंत्री सुशील चैहान को पद से नहीं हटाया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उनसे कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस मामले को लेकर हिन्दु रक्षा सेना आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। इस दौरान समाजसेवी पंडित गोपाल कृष्ण बड़ोला भी मौजूद रहे।

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *