हरिद्वार

जनपद हरिद्वार में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, रुड़की में किया गया। महोत्सव में जनपद के समस्त छह विकासखंडों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, नवाचार एवं रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा के प्रतिनिधि श्री पंकज चंद्र रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की के प्राचार्य श्री आकाश सारस्वत उपस्थित रहे।
महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, नवाचार, प्रयोगात्मक कौशल एवं वैज्ञानिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करना रहा। विभिन्न विकासखंडों से आए प्रतिभागियों ने विज्ञान से संबंधित अपनी परियोजनाओं, मॉडलों एवं नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि श्री पंकज चंद्र ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान एवं तकनीक वर्तमान समय की प्रमुख आवश्यकताएँ हैं। विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करते हुए अपने ज्ञान का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि श्री आकाश सारस्वत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ सीखने, समझने और नवाचार करने के अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की। आयोजन ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा एवं अनुसंधान की भावना को प्रोत्साहित किया। समापन सत्र में नियर रुड़की प्रतिनिधि श्री ललित मोहन अग्रवाल जी उपस्थित रहे1परिणाम इस प्रकार रहा :
1. विज्ञान ड्रामा में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की ने प्रथम स्थान नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, मंगलौर ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय, सहदेवपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया1
2. सीनियर वर्ग विज्ञान प्रदर्शनी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपविषय में कपीश ने प्रथम स्थान, लिमरा ने द्वितीय स्थान और वैष्णवी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया1 जबकि स्वदेशी कृषि पद्धतियां उपविषय में सानिया प्रथम स्थान, अरीबा ने द्वितीय स्थान और यशिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया1 गणितीय प्रतिरूपण एवं कंप्यूटेशनल चिंतन में वंश कुमार ने प्रथम स्थान, आयुषी ने द्वितीय स्थान, तस्नीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया1स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ सफाई उपविषय में शुभ्रा ने प्रथम स्थान, नैंसी ने द्वितीय स्थान जिज्ञासा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया1 हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण उपविषय में आर्य ने प्रथम स्थान, अपूर्वा ने द्वितीय स्थान और सना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया1 ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान उपविषय में सानिया ने प्रथम स्थान, साक्षी ने द्वितीय स्थान और नदिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया1 आपदा प्रबंधन उपविषय में नंदिनी कश्यप प्रथम स्थान, नवदीप सैनी द्वितीय स्थान और नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया1
3. जूनियर वर्ग में बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपविषय में हमरा ने प्रथम स्थान, सना ने द्वितीय स्थान और मारुति नंदन गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया1 हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण उप विषय में इकरा ने प्रथम स्थान, जतिन ने द्वितीय स्थान सुमित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया1 गणितीय प्रतिरूपण एवं कंप्यूटेशनल चिंतन में और उसी ने प्रथम स्थान नदिया ने द्वितीय स्थान और इकर रहमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया1
स्वास्थ्य स्वच्छता एवं साफ सफाई उप विषय में रमनदीप सिंह ने प्रथम स्थान, अर्शी ने द्वितीय स्थान बादल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया1 स्वदेशी कृषि पद्धतियां विषय में मोहम्मद अनस ने प्रथम स्थान, अदीब ने द्वितीय स्थान और अंजलि ने स्थान प्राप्त किया1ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान विषय में छाया ने प्रथम स्थान, इनाया ने द्वितीय स्थान और लकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया1 आपदा प्रबंधन उप विषय में हिमांशी ने प्रथम स्थान, जया ने द्वितीय स्थान और रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया1 कार्यक्रम का संचालन डॉ संतोष कुमार चमोला ने किया1इस अवसर पर श्री जयकृत रावत, श्री विकास जवाडी, सुरेश चंद्र, विवेक कौशल, परिमल कुमार, प्रेरणा बहुगुणा, नीरज वर्मा, अश्वनी कुमार, सुभाष पवार, पंकज बिजल्वाण, सीमा राव तेजपाल सिंह, राहुल त्यागी, राजीव सैनी आदि उपस्थित रहे1 विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ आनंद भारद्वाज सेवानिवृत्ति निदेशक संस्कृत शिक्षा उत्तराखंड, मेहराज अहमद, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा उपस्थित रहे 1 कार्यक्रम के संपादन में शान ए करीम सिद्धकी प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की, श्री सुरेंद्र कुमार निरंजन, नीलम कटियार, भरत वीर मलिक, डॉ संतोष कुमार चमोला का विशेष सहयोग रहा1
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। महोत्सव का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *