दिनांक 14.11.2026
श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी द्वारा अयोजित अंतर महाविद्यालयी बैडमिण्टन प्रतियोगिता (2026-27) का आयोजन पूर्णानन्द स्पोर्टस स्टेडियम, ऋषिकेश में किया गया। जिसमें प्रथम दिन एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की बैडमिण्टन टीम ने प्रतिभाग करते हुए टीम इवैंट (पुरूष वर्ग) में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिण्टन प्रतियोगिता के टीम इवैंट के प्री-क्वाटर फाईनल में टीम ने गर्वमैनट पीजी कॉलेज, जहयरीखााल को एवं क्वाटर फाईनल मुकाबले में गर्वमैन्ट पीजी कॉलेज, डाकपत्थर को हराकर सेमीफाईनल में स्थान बनाया। जहॉ संस्थान की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता टीम इवैंट में भविष्य जोशी, भार्गव, राघव, अमन, विशु आदि खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। स्पोर्टस इंचार्ज शशांक गौतम ने बताया कि आज आज बैडमिण्टन प्रतियोगिता में एकल मुकाबले खेले जायेंगे, जिसमें संस्थान के खिलाडी प्रतिभाग करेंगे।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी व प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने छात्रों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
