“हरिद्वार में दीपावली के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम ने फुट ओवरब्रिज की लॉन्चिंग का कार्य पूरा किया है। हालांकि, अभी इसका औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ है और न ही इसे आम जनता के आवागमन के लिए खोला गया है।त्योहार के बावजूद टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया। इस महत्वपूर्ण कार्य से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा सड़क पार करने वाले पैदल यात्रियों की सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

इस सराहनीय कार्य के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पूरी टीम एवं सभी कर्मचारियों को साधुवाद। त्योहार के अवसर पर भी जनहित और सुरक्षा को प्राथमिकता देना सराहनीय है।
मोहन राजा सांगवान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *