हरिद्वार। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में दीपावली एवं आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रिकालीन विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में ज्वालापुर मुख्य बाजार से आर्यनगर चौक, रानीपुर मोड़ होते हुए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड से हर की पौड़ी तक व्यापक स्तर पर रात्रिकालीन सफाई अभियान संचालित किया गया। 
अभियान के दौरान वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की, मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, सफाई निरीक्षक आकाश फोर तथा सुपरवाइजर लवकेश, अनुराग, कुशाल सहित नगर निगम के 43 पर्यावरण मित्रों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।
अभियान के अंतर्गत प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई कर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य किया गया। नगर निगम हरिद्वार द्वारा दीपावली एवं आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत शहर में नियमित रूप से विशेष सफाई अभियान संचालित किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं बाहर से आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार का वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
