हरिद्वार
जिला अर्थ एवं सांख्यिकीय अधिकारी हरिद्वार श्रीमती नलिनी ध्यानी ने किया विद्यालय का निरीक्षण, विभिन्न गतिविधियों एवं नवाचारों का लिया जायजा
लक्सर, हरिद्वार। पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षिक, सह-शैक्षिक एवं नवाचारी गतिविधियों का जायजा लेने के उद्देश्य से आज श्रीमती नलिनी ध्यानी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी (DSTO), हरिद्वार द्वारा पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मुंडाखेड़ा कला, लक्सर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती ध्यानी ने विद्यालय में पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल आधारित शिक्षण, डिजिटल शिक्षा, नवाचार एवं अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास, STEM लैब, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण, हर्बल गार्डन, बोटैनिकल गार्डन, यूथ एंड इको क्लब गतिविधियां, बैंड गतिविधि, कला तथा शिल्प कक्ष, आईटी वोकेशनल कक्ष, स्मार्ट क्लास, पर्यावरण संरक्षण तथा विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद कर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया तथा पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
श्रीमती ध्यानी ने विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम श्री योजना का उद्देश्य विद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप आदर्श विद्यालयों के रूप में विकसित करना तथा विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना है।
पीएम श्री योजना के नोडल डॉ संतोष कुमार चमोला ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित विविध गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया साथ ही उन्हें बताया कि वर्ष 2024 में अपने चयन के समय से ही विद्यालय में नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है 1 विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पीएम श्री योजना से जुड़े शिक्षकों ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों, नवाचारों एवं आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया।
इस अवसर पर श्री सुभाष चंद्र, श्री विनोद कुमार यादव, श्रीमती सुषमा, श्रीमती गीता, श्री ज्ञान प्रकाश शर्मा, श्री कृष्ण कुमार, श्री तेजपाल सिंह, श्रीमती लीना शर्मा, डॉ. संतोष कुमार चमोला, श्री हरेंद्र सिंह रावत, श्री उमेश कंडवाल, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद नौशाद, श्रीमती पूनम एवं महेंद्र उपस्थित रहे। निरीक्षण कार्यक्रम का समापन सकारात्मक सुझावों एवं भविष्य में विद्यालय को और अधिक उत्कृष्ट बनाने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम का अनुसरण करने वाले सदस्यों को पुष्प कुछ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया1 तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया1 कक्षा-12 की छात्रा तानिया पंवार ने गढ़वाली गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया1 इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में सुंदर रंगोली का निर्माण किया गया1
तत्पश्चात विद्यालय की महिला शिक्षकों ने श्रीमती नलिनी ध्यान को शॉल उड़ाकर उनका सम्मान किया तथा विद्यालय के संस्थाध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र ने उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया1 श्री नवीन चौहान सहायक जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को श्री विनोद कुमार ने शॉल उड़ाकर सम्मानित किया तथा श्री अनवारुल हुसैन ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया1
इस दौरान विद्यालय में पहाड़ी व्यंजन झंगोरे की खीर तैयार करवाई गई तथा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने इसका आनंद लिया1
अंत में कार्यक्रम नोडल डॉ. संतोष कुमार चमोला ने समस्त आगंतुको का धन्यवाद देते हुए हार्दिक आभार प्रकट किया1
