हरिद्वार
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 27 पुरुष एवं महिला वर्ग का शुभारंभ आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को वंदना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद में हुआ !इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का शुभ अवसर hec ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा किया गया! कार्यक्रम का शुभारंभ श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुल सचिव माननीय डॉक्टर दिनेश चंद्रा जी सहित संस्थान के अध्यक्ष श्री संदीप चौधरी वह बतौर विशिष्ट अतिथि एसएमजे एनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा सहित क्रीड़ा सचिव श्री देव सुमन श्री पुष्कर गॉड जी, श्री अनिल तोमर चेयरमैन, श्री माहीपाल सिंह डिग्री कॉलेज, सहिया द्वारा सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया! इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए कुलसचिव द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाले प्लेयर्स को मार्च पास्ट के बाद शपथ खेलों के प्रति समर्पित सेवा भाव एवं इसकी गरिमा को ध्यान में रखते हुए दिलाई !आज के दिन कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन की शुरुआत हुई जिसमें एथलीट 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 800 मी के क्वालीफाइंग मैच किए गए साथ ही लॉन्ग जंप हाई जंप ट्रिपल जंप हर्डल रेस और शॉट पुट वॉक रेस इत्यादि खेलों का शुभारंभ हुआ! 800 मीटर के दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर यश चौधरी पीजी कॉलेज कोटद्वार , कमल राम गवर्नमेंट पीजी कॉलेज गोपेश्वर, तृतीय स्थान पर जितेश पंडित ललित मोहन शर्मा कैंपस ऋषिकेश, सहित महिला वर्ग में फर्स्ट पोजीशन पर मेघा पीजी कॉलेज कोटद्वार, ललिता रावत पीजी कॉलेज कोटद्वार एवं थर्ड स्थान पर एसजेपीपीजी डीसी नंद नगर चमोली में रही! 200 मीटर में पुरुष वर्ग में फर्स्ट पोजीशन पर अंशुल कुमार जसपाल राणा कॉलेज देहरादून, द्वितीय स्थान पर मोहित जीपी कॉलेज कोटद्वार व तृतीय पर दीपांशु जीपी कॉलेज कोटद्वार रहे !वहीं महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर सृष्टि ठाकुर जसपाल राणा कॉलेज देहरादून ,द्वितीय स्थान पर प्रिंसी प्रजापति पंडित ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश एवं तृतीय पद पर निकिता वीएसकेसी डाकपत्थर देहरादून ने बाजी मारी आयोजन सचिव उमराव सिंह ने ने बताया कि कल जैवलिन थ्रो शॉट पुट एवं हैमर थ्रो जैसे इत्यादि फील्ड संबंधी खेलो इत्यादि का आयोजन होगा !आज के जो सेमीफाइनल लिस्ट प्रतिभागी है उनका कल फाइनल मैच खेला जाएगा! महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री संदीप चौधरी जी ने सभी प्रतिभा करने वाले छात्र-छात्राओं को इस संदर्भ में बधाई दी और उनकी हौसला विदाई कर खेल की महत्व पर प्रकाश डाला! 5000 मी पुरुष वर्ग में प्रभु महतो डॉ पीडीबीएच कोटद्वार प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर आकांश कुमार हिमगिरी कॉलेज लैंडोरा एवं तृतीय स्थान पर मोहित सैनी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कोटद्वार रहे महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर मीनाक्षी नेगी डॉ पीडीबीएच कॉलेज कोटद्वार द्वितीय स्थान पर रुचि रानी डॉक्टर पीडीबीएच कॉलेज कोटद्वार रावत गवर्नमेंट पीजी कॉलेज रही
