देहरादून-आज दिनांक 25-10-2026 को श्रीनगर गढ़वाल में उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक पी ०सी० ध्यानी द्वारा श्रीनगर मण्डल एंव टिहरी मण्डल की समीक्षा बैठक के दौरान अभियंताओं एंव सभी कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि उत्तराखंड के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं की तय समय पर शिकायतों का समाधान किया जाये, बकायेदार उपभोक्ताओं से शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाये, शत-प्रतिशत मीटर रीडिंग पर उपभोक्ताओं के बिल जारी किए जायें, खराब मीटरों को प्राथमिकता पर बदला जाये व तत्काल बिल संशोधित भी किया जाए।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी अभियंताओं को विशेष हिदायत दी कि सी०एम० हैल्प लाइन की सभी शिकायतों का सकारात्मक विजन के साथ व नियत समय में समाधान किया जाये।
बिलों में कोई गड़बड़ी न हो इसलिए उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर प्राथमिकता पर स्मार्ट मीटर लगाये जाएं ताकि उपभोक्ता अपनी खपत व बिलों पर पूरी नजर रख सकें।
सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को नये विद्युत संयोजन देने में तेज़ी लायी जाय। यदि औचक निरीक्षण करने पर यह पाया जाता है कि विद्युत उपभोक्ता को विद्युत संयोजन देने में अनावश्यक विलम्ब किया गया है तो सम्बन्धित अधिकारी की ज़िम्मेदारी तय करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।
समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता श्री एन०एस० बिष्ट, अधीक्षण अभियंता श्री गौरव शर्मा, श्री मयूर देव सिंह, श्री प्रशांत बहुगुणा सहित टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, कोटद्वार, नैनीडांडा से सभी अधिशासी अभियंता , उपखण्ड अधिकारी व अवर अभियंता उपस्थित रहे।


25-10-2026 को
सुबह 7;30 श्रीनगर स्थित पिटकुल के निर्माणाधीन 132kV जीआईएस स्विचिंग सब स्टेशन रानी हाट( श्रीनगर) बिजली घर का निरीक्षण भी प्रबन्ध निदेशक द्वारा किया गया।
