दिनांक 24.10.2026
आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीकॉम (ऑनर्स), बीकॉम प्रथम सेमेस्टर एवं बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने शांतिकुज का भ्रमण किया। वहा पर छात्रों ने धूपबत्ती, अगरबत्ती, जूट के बैग, कपडे व साबुन का प्रॉडक्शन सैक्शन का भ्रमण किया। छात्रों ने कागज का रिसाईकिल प्लॉन्ट भी देखा जहॉ पेपर के बैग व पेपर प्लेट का उत्पादन के बारे में विस्तार से जाना।
संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को कुटीर उद्योगों से परिचित कराना था।
इस अवसर पर छात्रों के साथ अकांक्षा चढ्ढा, रश्मि सक्सेना, रीना पेटवाल, जाहन्वी ररूला छात्रों के साथ उपस्थित रहे।
