02 नवम्बर,2021(मंगलवार) को तहसील लक्सर में प्रातः 10 बजे से 1.00 बजे तक तहसील दिवस का आयोजन होगा

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में दिनांक 02 नवम्बर,2021(मंगलवार) को तहसील लक्सर में प्रातः 10 बजे से 1.00 बजे तक तहसील दिवस का आयोजन होगा, जिसमें तहसील लक्सर क्षेत्र के आम जन की शिकायतों का निराकरण किया जायेगा।
इसी तरह ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट, रूड़की श्री अंशुल सिंह भी दिनांक 02 नवम्बर,2021(मंगलवार) को तहसील परिसर/लेखपाल हाल, तहसील रूड़की में प्रातः 10.00 बजे से 01.00 बजे तक तहसील रूड़की क्षेत्र के आम जन की शिकायतों का निराकरण करेंगे।
सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर तहसील दिवस में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें ताकि जन-समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जा सके।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *