हरिद्वार, 20 अक्टूबर। साफ सफाई और रखरखाव के लिए गंगनगर मंगलवार की आधी रात से बंद कर दी जाएगी। वार्षिक बंदी के दौरान गंगनगर में हरिद्वार से लेकर कानपुर तक साफ सफाई और मेंटिनेंस का कार्य किया जाएगा। हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी गंगा बंदी महत्वपूर्ण है। पानी का बहाव रुकने से गंगनहर के किनारे करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में प्रस्तावित घाटों के निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। गंगनहर बंद होने का असर मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पड़ सकता है, जहां पेयजल और सिंचाई के लिए नहर के पानी पर निर्भरता है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि हर वर्ष की तरह दशहरे से लेकर दीपावली तक गंगनहर का पानी इस वर्ष भी बंद किया जाएगा। साफ-सफाई और मेंटेनेंस का कार्य पूरा होने के बाद दीपावली की रात को फिर से गंगनहर में जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *