दिनांक 17.10.2026

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीकॉम, बीकॉम (ऑनर्स) व बीसीए प्रथम सेमेस्टर के 57 छात्र छात्राओं ने पतंजली फूड एंड हर्बल लिमिटेड, पदार्था का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण किया किया।
कम्पनी के सुपरवाईजर श्री शत्रुघ्न जी ने भ्रमण के दौरान छात्रों कोे आंवला कैण्डी, एलोवेरा जूस प्लान्ट एवं पर्सनल केयर सैशन का भ्रमण कराया ओर और आश्यक जानकारी प्रदान की। छात्रों साथ रश्मि सक्सेना, रीना पेटवाल, स्पर्श आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।
साथ ही आज बीबीए के छात्रों ने आई.टी.सी प्राईवेट लिमिटेड, सिडकुल का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण किया जहॉ कम्पनी एचआर श्री रोशन राणा ने छात्रों को प्रजेंटेशन के माध्यम से कम्पनी प्राड्क्शन आदि के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार कम्पनी इस युनिट में पैकेजिंग एवं प्रिटिंग का कार्य होता है। कम्पनी एचआर (एसोसिएट) विदूषी एवं क्वालिटी मैनेजर सुधांशु कपिल ने छात्रों को कम्पनी में पैकेजिंग एवं प्रिटिंग युनिट का भ्रमण कराया और प्रिटिंग, कटिंग, क्रिएटिंग एवं पेस्टिंग सैक्शन की जानकारी दी।
इस औद्योगिक भ्रमण में छात्रों के साथ अकांक्षा चढढा, नुपुर गर्ग सपना सकलानी आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *