राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती जनपद में धूमधाम से मनाया गया।

 

*हरिद्वार 02 अक्टूबर 2026*

जनपद में गांधी जयन्ती तथा लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर, श्रद्धासुमन अर्पित किये।
अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने कहा कि महापुरुषों का जीवन और उनके विचार समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को मानवता और शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश की एकता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों के आदर्श हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन सहित प्रत्येक क्षेत्र में सामूहिक प्रयास, जिम्मेदारी और सेवा भावना से ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
गांधी जयन्ती के अवसर पर आनंदमई सेवा सदन महिला इंटर कॉलेज के छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति भी दी गईं तथा अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी नवीन मोहन द्वारा किया गया।
जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षो एवं अधिकारियों द्वारा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।इसके साथ हो सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में गांधी जी एवं शास्त्री जो के जीवन वृत्त पर चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता,वाद विवाद प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप शर्मा सहित जिला कार्यालय कें कर्मचारी तथा आधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

पैचवर्क कार्यों की गुणवत्ता पर नगर आयुक्त की सीधी निगरानी, अधिकारियों को दैनिक निरीक्षण के निर्देश

  हरिद्वार, 03 अक्टूबर 2026। नगर निगम हरिद्वार द्वारा नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में पैचवर्क कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03 अक्टूबर 2026…

देहरादून का शैक्षणिक भ्रमण

दिनांक हरिद्वार आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर के बी.ए. एवं बीएससी (एनीमेशन एव मल्टीमीडिया) प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को आज लेखक गॉव, थानो, देहरादून का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *