एचईसी कॉलेज में कला एवं मानविकी विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 30.09.2026

आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में कला एवं मानविकी द्वारा ‘वन बचाओ-पर्यावरण बचाओ‘ं पर एक नाटिका ‘7 टर्नस, वन रोड, मेनी क्वेरीज‘ का मंचन किया गया जिसमें सारिका, ऐलियम, राहुल, नियति, स्नेहा, वैष्णवी, अदिति, अवनि, शाजिया, आरूषी, अरविन्द, दीपक आदि छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य छात्रों रचानात्मक सोच, आलोचनात्मक मूल्यांकन, बेहतर संचार कौशल और अंतः विषय का बढावा देना था।

इस कार्यक्रम का सफल निष्पादन संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ, उन्होंने कहा कि यह व्यवहारिक शिक्षा छात्रों के सर्वांगिण विकास, रचनात्मकता के प्रति कला एवं मानविकी विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।। इस कार्यक्रम की रूपरेखा सुनीति त्यागी, डा0 करूणा नेहरा, स्वाति मंगलम के मार्गदर्शन में तैयार की गयी। कार्यक्रम का संचालन खुशबु द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने वन बचाओ-पर्यावरण बचाओ पर अपने विचार व्यक्त किये।
इस आयोजन में समन्वयक डा0 तनु चन्द्रा, वन्दना, जाहन्वी आदि शिक्षक शामिल रहे।

Related Posts

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर डॉ. प्रदीप्त कुमार नायक ने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ की बैठक

  *हरिद्वार 30 सितंबर 2026*     राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के विशेष मॉनिटर (Special Monitor) डॉ. प्रदीप्त कुमार नायक ने बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में संबंधित…

सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों के मरम्मत कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 30 सितंबर 2026*     जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को भूपतवाला क्षेत्र के पुराना एआरटीओ चौक एवं सप्तऋषि मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों का संबंधित विभागीय अधिकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *