दिनांक 29.09.2026 हरिद्वार
आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में अमर उजाला फाउण्डेशन के सौजन्य से ‘पुलिस की पाठशाला‘ कार्यकम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सीओ ट्र्ैफिक श्री बिपेन्द्र सिंह शामिल हुए। श्री बिपेन्द्र सिंह ने छात्रों को सडक सुरक्षा पर जानकारीपूर्ण और दिलचस्प जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्रो कों जरूरी ट्र्ैफिक नियमों, सडक सुरक्षा के तरीकों, जिम्मेदारी से गाडी चलाने, हेलमेट द्वारा सुरक्षा और ट्र्ैफिक नियमों को तोडने के नतीजों के बारे में बताया। उनकी व्यवहारिक जानकारी और बहुमुल्य मार्गदर्शन ने छात्र छात्राओं को सडक पर ज्यादा अनशासित और जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने इस पहल की सराहना की और छात्रों में सडक सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक का व्यवहार विकसित करने के महत्व पर जोर दिया। ‘अमर उजाला फाउण्डेशन‘ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ‘अमर उजाला‘ के हरिद्वार प्रभारी श्री के.के. श्रीवास्तव एवं रिपोर्टर श्री बसन्त कुमार उपस्थित रहे। मंच संचालन शिवानी चिटकारिया ने किया।
छात्रों के साथ दीपशिखा बोहरा, ललित जोशी, उमराव सिंह, रश्मि सक्सेना, सपना सकलानी, रीना पैटवाल, डा0 दीपिका संगतानी, खुशबु, रमाकान्त पाल आदि फैकल्टी एवं स्टॉफ सदस्यों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया जिससे यह सीखने का एक सार्थक और प्रभावशाली अनुभव बन गया।


