शिक्षा मंत्री ने किया डायट देहरादून में 281.68 लाख की लागत से नवनिर्मित छात्रावास का लोकार्पण

 

देहरादून, 25 सितम्बर 2026
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) देहरादून में 281.68 लाख की लागत के तैयार नवनिर्मित छात्रावास का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डायट देहरादून के डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा स्वागत गीत से हुआ।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नवनिर्मित छात्रावास दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा और वे अपनी पढ़ाई एवं प्रशिक्षण पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिये प्रशिक्षण कार्यशालाओं में पारंपरिक तरीकों की जगह आधुनिक तकनीकों एवं नवाचार को अपनाया जा रहा है। ताकि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शैक्षणिक कार्यों में नवाचार अपनाकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

कार्यक्रम में निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल ने छात्रावास की उपयोगिता और प्रशिक्षुओं के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह सुविधा डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण अनुभव को और अधिक सुगम बनाएगी। वहीं डायट की प्राचार्य हेमलता गौड़ उनियाल ने छात्रावास के लोकार्पण को संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे प्रशिक्षुओं को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लोकार्पण समारोह के दौरान डीएलएड प्रशिक्षुओं ने जौनसारी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

इस अवसर पर सचिव विद्यालयी शिक्षा ज्योति यादव, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनोद प्रसाद सेमल्टी, अपर निदेशक एससीईआरटी पदमेंद्र सकलानी, संयुक्त निदेशक के.एन. बिजल्वाण, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक देहरादून प्रेमलाल भारती, डायट प्राचार्य हेमलता गौड़ उनियाल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व डायट देहरादून संकाय सदस्य एवं डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

 

Related Posts

बिना मान्यता धार्मिक शिक्षा संचालित करने वाले संस्थानों को एक सप्ताह के भीतर मान्यता लेने की चेतावनी

  *हरिद्वार, 24 सितंबर 2026* उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ सुरजीत सिंह गांधी द्वारा अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की मान्यता, संचालन एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों को लेकर…

तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक*

  देहरादून, 11 सितम्बर 2026 प्राविधिक शिक्षा विभाग को 9 कर्मशाला अधीक्षक मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित इन कर्मशाला अधीक्षकों को विभागीय मंत्री डॉ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *