कुम्भ मेला की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी प्रशासन, उत्तराखण्ड श्री ए0पी0 अंशुमान ।

हरिद्वार
दिनांक 25/9/2026

 

आज दिनांक 25/9/2026 को श्री ए0 पी0 अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन उत्तराखण्ड द्वारा कुम्भ मेला-2027 हरिद्वार के दृष्टिगत कुम्भ मेला में पुलिस विभाग की प्रारम्भिक तैयारियों एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा हेतु पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आहुत की गयी। इस अवसर पर श्री सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला श्री बरिन्दरजीत सिंह, पुलिस मुख्यालय/ पी0एम0, श्री नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, श्री आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला, श्रीमति श्वेता चौबे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल, सुश्री अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, सुश्री निशा यादव, पुलिस अधिक्षक यातायात/ अपराध हरिद्वार, श्रीमती जया बलूनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहारादून, श्री विपिन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक संचार, श्री शुभांक रतुड़ी, उपसेनानायक एसडीआरएफ, श्री वंश बहादुर यादव, सीएफओ कुंभ/हरिद्वार, श्री संतोष बगड़वाल, मण्डलाधिकारी कुंभ/ हरिद्वार आदि अधिकारीगण मौजूद रहें ।

सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला हरिद्वार श्री आयुष अग्रवाल द्वारा निर्माण कार्यो के सम्बन्ध में वर्तमान तक की गयी तैयारियों एवं भविष्य की कार्ययोजना के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया। तदोपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा कुम्भ मेला-2027 में पुलिस विभाग से सम्बन्धित वृहद एवं लघु निर्माण कार्यो तथा अनुरक्षण के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यो की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये प्रचलित कार्यो को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये । इसके उपरान्त निर्माणाधीन मेला नियंत्रण भवन एवं उनमें लगाये जाने वाले उपकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुये कुम्भ मेले के दौरान स्थापित होने वाले पुलिस लाईन, यातायात पुलिस लाईन, जी0आर0पी0 लाईन तथा कुम्भ मेला के अस्थाई थाना एवं चौकियों व कुम्भ कोर क्षेत्र में स्थापित होने वाले होल्डिग एवं पार्किंग स्थलों के चिन्हीकरण एवं भूमि अधिग्रहण की जानकारी करते हुये प्रचलित/निर्माणाधीन समस्त कार्यो को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

कुम्भ मेले के दौरान अग्नि सुरक्षा हेतु तैयार की गयी आपात योजना की समीक्षा की गयी व अग्निशमन, भीड़ नियंत्रण हेतु आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता अतिरिक्त आवश्यकता तथा उपकरणों को क्रय किये जाने सम्बन्धित प्रक्रिया का जायजा लिया गया । इसके अतिरिक्त कुम्भ क्षेत्र में लगने वाले सी0सी0टी0वी0 कैमरे, ड्रोन की उपलब्धता तथा उनके लगाये जाने हेतु चयनित किये स्थानों, वर्तमान में उपलब्ध वाहन व अतिरिक्त वाहनों की आवश्यकता, अब तक अवमुक्त किये गये बजट की स्थिति की समीक्षा करते हुये अतिरिक्त बजट की आवश्यकता के अलावा कुम्भ मेले में नियुक्त कार्मिकों की उपलब्धता एवं अतिरिक्त आवश्यकता के सम्बन्ध में पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला एवं उपस्थित सभी अधिकारियों के साथ विस्तार से विचार विमर्श करते हुए समीक्षा कर अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये ।

Related Posts

कुंभ की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

  *हरिद्वार, 25 सितंबर 2026* कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए मंडलायुक्त श्री आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर निर्माण एवं…

कुंभ क्षेत्र की सड़कों एवं पुलों से जुड़े सभी कार्य समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं : सचिव लोनिवि

  *हरिद्वार, 25 सितंबर 2026* सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने आगामी कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत सड़कों एवं पुलों के निर्माण एवं रखरखाव से जुड़े कार्यों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *