पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को राज्य की राजधानी में बड़ा प्रदर्शन होगा।

हरिद्वार, 12 सितम्बर।

पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को राज्य की राजधानी में बड़ा प्रदर्शन होगा। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को समर्थन देते हुए पुरानी पेंशन ले रहे पेंशनर्स ने भी सक्रिय भागीदारी की घोषणा की है।

राज्यभर के कर्मचारी शिक्षकों द्वारा आज देहरादून में एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम तय किया है। मार्गदर्शक की अपनी भूमिका को निभाते हुए पेंशनर्स के संगठन गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (जी पी डब्लू ओ) ने आंदोलन का समर्थन करते हुए आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया है। जी पी डब्लू ओ के प्रांतीय आह्वान पर जनपद हरिद्वार से दर्जनों पेंशनर राजधानी कूच करेंगे।

यह जानकारी देते हुए जी पी डब्लू ओ के महामंत्री जे पी चाहर ने बताया कि पुरानी पेंशन कर्मचारी की लम्बी सेवा में संचित समायोजन है जिसे वर्ष 2004 से एन पी एस के नाम पर बंद करदिया गया है और वर्तमान पुरानी पेंशन को भी वित्त विधेयक 2025 की आड़ में खत्म करना चाहते हैं। सरकार की इस पेंशन विरोधी मुहिम को रोकना होगा ।

जी पी डब्लू ओ के जिलाध्यक्ष बी पी चौहान ने बताया कि सभी पेंशनर अपने वाहनों से प्रेमनगर अंडरपास पर इकट्ठा होकर पुरानी पेंशन बहाल करो के उदघोष के साथ राजधानी कूच करेंगे। शनिवार देर शाम आंदोलन की तैयारियों को समीक्षा की गई जिसमें बी पी चौहान, वी के गुप्ता, आर के जोशी, रमेश चंद्र पंत, सुखवंश सिंह, रामसरीख, सुखवंश सिंह, अतर सिंह,विनोद शर्मा, भूपेंद्र सिंह, आदि ने आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

 

Related Posts

सुमननगर की गलियों से जल निकासी तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी Hu

  *हरिद्वार, 12 सितंबर, 2026* लगातार बारिश के चलते ग्राम सुमननगर में हुए जलभराव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जल निकासी का कार्य लगातार गतिमान हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के…

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

  *हरिद्वार, दिनांक 12 सितंबर 2026* मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र & अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *