सुमननगर की गलियों से जल निकासी तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी Hu

 

*हरिद्वार, 12 सितंबर, 2026*

लगातार बारिश के चलते ग्राम सुमननगर में हुए जलभराव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जल निकासी का कार्य लगातार गतिमान हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन विभाग सहित तहसील प्रशासन, सिंचाई, पंचायत विभाग और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें लगातार मौके पर मौजूद रहकर जल निकासी का कार्य कर रही हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि 1 सितंबर से लगातार हो रही वर्षा के कारण सुमननगर की गलियों में जलभराव हो गया था। जिसमें दिनांक 1 सितम्बर 2026 से आज दिनांक तक लगातार जल निकासी के लिए पंप सेट, टैंकर, ट्रैक्टर और ट्रैक्टर पंप सेट लगा कर जल निकासी की जा रही हैं। इसके साथ ही जेसीबी की मदद से बन्दा नंबर-2 को काटकर तथा सुमननगर से लगी सुखी नदी तक अस्थायी नाली बनाकर पानी की निकासी की गई।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में बन्दा संख्या 1, 2, 4 और 5 की जलभराव प्रभावित गलियों से पानी की निकासी कर दी गई है, जबकि बन्दा संख्या-3 की गलियों में जल निकासी का कार्य जारी है। राहत की बात यह है कि सुमननगर में किसी भी आवासीय मकान में जलभराव नहीं है और केवल गलियों में पानी जमा हुआ था।

प्रशासन द्वारा जल निकासी के लिए सक्शन मशीन, पंप सेट और जेसीबी मशीनों के माध्यम से तीन स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। सक्शन मशीनों से पानी खींचा जा रहा है, पंप सेट के जरिए जलभराव वाले स्थानों से पानी बाहर निकाला जा रहा है तथा जेसीबी से नालियों की खुदाई एवं सफाई कर जल निकासी के मार्ग को सुचारु किया जा रहा है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, कानूनगो, तहसील प्रशासन, सिंचाई विभाग, पंचायत विभाग, आरकेओ सहित संबंधित विभागों की टीमें मौके पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

Related Posts

पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को राज्य की राजधानी में बड़ा प्रदर्शन होगा।

हरिद्वार, 12 सितम्बर। पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को राज्य की राजधानी में बड़ा प्रदर्शन होगा। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को समर्थन देते हुए…

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

  *हरिद्वार, दिनांक 12 सितंबर 2026* मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र & अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *