नगर आयुक्त के निर्देश पर डेंगू-मलेरिया रोकथाम को लेकर बैठक, नगर निगम चलाएगा सघन अभियान

 

हरिद्वार। डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम हरिद्वार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए आगामी दिनों में सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण, लार्वा की जांच एवं नष्ट करने तथा जन-जागरूकता अभियान चलाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए जलभराव रोकने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की ने अधिकारियों एवं सफाई निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में लार्वा की जांच कर उन्हें नष्ट करने, जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित करने तथा घरों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को बचाव के उपायों की जानकारी देने और पंपलेट वितरित करने को कहा।

उन्होंने बताया कि तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, कमजोरी तथा त्वचा पर लाल चकत्ते डेंगू के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई।

नगर निगम परिसर एवं आसपास चला निरीक्षण अभियान

बैठक के बाद नगर निगम की टीम ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण और जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान रुके हुए पानी तथा मच्छरों के प्रजनन की संभावित जगहों की जांच की गई। घरों एवं प्रतिष्ठानों में रखे गमलों, कूलरों, पुराने बर्तनों और टायरों की भी जांच की गई।

लोगों को पानी जमा न होने देने, कूलर का पानी नियमित रूप से बदलने और साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान डेंगू-मलेरिया से बचाव संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।

नगर निगम द्वारा आगामी दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण, लार्वा जांच एवं जन-जागरूकता अभियान जारी रखा जाएगा।

बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक विकास चौधरी, संजय शर्मा, श्रीकांत, विकास कुमार, मनोज कुमार, सुनील एवं अर्जुन कुमार तथा सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, धीरेंद्र सेमवाल, अनिल कुमार, आकाश, रूपाली, मोहित, राहुल, प्रशांत एवं विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

कुंभ मेला-2027 के कार्यों को स्थानीय सुझावों के अनुरूप अंतिम रूप देने की पहल तेज*

  *हरिद्वार, 08 सितंबर 2026* कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में अवस्थापना विकास से जुड़े कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने के साथ ही मेला प्रशासन ने…

कुंभ मेला की विकास योजनाओं को लेकर स्थानीय व्यापारियों की आशंकाएं संवाद से हुईं दूर*

हरिद्वार     कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार के शंकर आश्रम चौक तथा पुराना रानीपुर मोड़-परशुराम चौक क्षेत्र में किए जा रहे अवस्थापना विकास कार्यों को लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *