- दिनांक 07.09.2026
हरिद्वार आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में वाणिज्य विभाग के छात्रों के लिये ‘ब्रेन बैटल ऑफ एकाउंटिग टर्म्स‘ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बीकॉम, बीकॉम (ऑनर्स) प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न राउण्ड की समाप्ति पर निर्णायक मण्डल द्वारा ‘फंड फलो‘ एवं जरनल‘ टीमों को प्रथम स्थान से नवाजा गया, जिसमें कृष्णा शर्मा, अभय लखेडा, जिया, आयूषी, ललिता, चारूल, साक्षी, नंदिनी आदि शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर ‘गुडविल‘ टीम रही जिसमें सृष्टि, रिद्धी, शगुन, रिशिका आदि छात्र शामिल रहे। तृतीय स्थान पर टीम ‘कैपिटल‘ रही जिसमें अंजली, हार्दिक, एंजल व प्रियांशी छात्र छात्रांए शामिल रहे।
संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस आयोजन में दीपशिखा बोहरा, डा0 रितु मोदी, रश्मि सक्सेना, रीना पेटवाल, शिवानी, शायना, खुशबु, सपना सकलानी, रितु रानी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

