एचईसी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 05.09.2026

 

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में ‘शिक्षक दिवस‘ के उपलक्ष्य में सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम ‘साहित्यिक क्लब‘ के त्तवाधान में सम्पन्न कराये गये।
संस्थान में इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कैनवास-अनेक प्रेरणांए, सफल टीम बांडिंग, आवाज से प्राफेसर को पहचाने, प्रोफेसर की टैगलाईन, प्रश्नोत्तरी, म्यूजिकल चेयर आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। शिक्षिका रूपा विश्नोई द्वारा कविता पाठ किया गया।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को शुभकॉमनायें प्रेषित करते हुए कहा कि यह दिन उन सभी शिक्षकों को समर्पित है जो अपने ज्ञान, मार्गदर्शन और संस्कारों से छात्रों के भविष्य को आकार देते हैं। प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने इस अवसर पर अपनी शुभकॉमनांए देते हुए कहा कि शिक्षक न केवल विषय का ज्ञान देता है बल्कि जीवन में सही राह पर चलने की प्रेरणा भी देता है। कार्यक्रम का संचालन डा0 दीपिका संगतानी एवं सुनीति त्यागी ने किया।
इस अवसर पर डा0 रितु मोदी, दीपशिखा बोहरा, रश्मि सक्सेना, डा0 पूजा मिश्रा, डा0 तनु चन्द्रा, डा0 करूणा नेहरा, अशोक, राजा मनीष, योगराज, गौरव भाटिया, मनीष, शिवानी, वन्दना, अंजली विश्नोई आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Posts

विकसित भारत-जी राम जी के साथ योजनाओं के कन्वर्जेंस को लेकर बैठक, CDO ने दिए व्यापक निर्देश

  *हरिद्वार, 05 सितम्बर 2026* विकास भवन सभागार, रोशनाबाद में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का भारत सरकार की महत्वाकांक्षी…

कुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज, निर्माणाधीन पुलों की प्रगति और गुणवत्ता का अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 05 सितंबर 2026* कुंभ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मेला क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *