दिनांक 05.09.2026
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर एव ंबीएससी (बायोटैक्नोलॉजी) एव ंबीएससी (माईक्रोबायोलॉजी) के छात्र छात्राओं ने प्लान्टिका-आईएआरडी, देहरादून द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
‘सस्टेनेबल युटिलाईजेशन ऑफ फ्लोरल एंड फ्रूट बायोमॉस- वेस्ट टू वैल्थ‘ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को कचरे से मूल्यवान उत्पाद तैयार करने और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर पैदा करने की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था साथ ही पर्यावरण-अनुकूल तकनीक जैव अपशिष्ट का सही प्रबंधन करके किस तरह पया्रवरण को प्रदूषित होने से बचाया जाए और प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग हो इस पर विस्तृत जानकारी दी गयी। छात्रों को वेस्ट मैनेजमैन्ट और बायो-प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में नए र्स्टाटअप शुरू करने और ‘वेस्ट टू हैल्थ‘ मॉडल आधारित उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यशाला में प्लान्टिका-आईएआरडी से डा0 अनूप बडोनी, वन्दना आदि शामिल रहे।
प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वरोजगार के लिये प्रेरित करते हुए कहा इस कार्यशाला से छात्रों को पर्यावरण संरक्षण एवं वेस्ट मैनेजमैन्ट पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
कार्यशाला में विज्ञान विभाग के छात्र छात्राओं के साथ डा0 पूजा मिश्रा व अशोक कुमार शिक्षकगण उपस्थित रहे।


