निर्देशक श्री चाणक्य चटर्जी द्वारा चारधाम पर एक सीरियल बनाया जा रहा है, जो जी टीवी पर प्रसारित होगा

 देहरादून समाचार-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को जीटीसी हेलीपैड पर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय वाइल्ड लाइफ बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री पुष्पराज सिंह ने भेंट की। उन्होंने कहा की निर्देशक श्री चाणक्य चटर्जी द्वारा चारधाम पर एक सीरियल बनाया जा रहा है, जो जी टीवी पर प्रसारित होगा। यह एक म्यूजिकल आधारित सीरियल होगा। श्री पुष्पराज सिंह ने इस सीरियल के मुहूर्त शॉट के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया।
     श्री पुष्पराज ने इस अवसर पर व्हाइट टाइगर सफारी जू को उत्तराखंड में स्थापित करने का सुझाव भी दिया । उन्होंने बताया की अभी विश्व का एकमात्र व्हाइट टाइगर सफारी जू रीवा मध्यप्रदेश में स्थापित है।
       इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद थे।

Related Posts

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लाया रंग, रोडी बेलवाला क्षेत्र में यात्रियों को मिली बड़ी राहत

  हरिद्वार।** नगर निगम हरिद्वार द्वारा रोडी बेलवाला क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान अब प्रभावी परिणाम देता दिखाई दे रहा है। निर्जला एकादशी एवं आगामी कांवड़ मेले को…

कुंभ 2027 को ऐतिहासिक बनाने की कवायद, संतों का मिल रहा मार्गदर्शन*

*हरिद्वार, 25 जून 2026* गंगा तट पर बसी धर्मनगरी हरिद्वार एक बार फिर उस ऐतिहासिक क्षण की ओर बढ़ रही है, जब करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, सनातन परंपरा की विराटता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *