एचईसी काॅलेज में दो दिवसीय ‘ओरियण्टेशन प्रोग्राम‘ का शुभारम्भ

 

 हरिद्वार समाचार– एचईसी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार में वर्तमान सत्र् 2021-22 में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के के लिये दो दिवसीय (दिनांक 13 एवं 14 अक्टूबर) ‘ओरियण्टेशन प्रोग्राम‘ का शुभारम्भ किया गया। आज प्रथम दिन वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष व अन्य अध्यापकगणों से वाणिज्य संकाय में प्रवेशित छात्र-छात्राओं को परिचय कराया गया। वाणिज्य संकाय के अध्यापकगणों द्वारा छात्र-छात्राओं को दिनांक 18 अक्टॅुबर से शुरू होने वाली कक्षाओं एवं समय सारणी से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ काॅलेज के चेयरमैन श्री संदीप चैधरी, निदेशक- डा0 अंशुल शर्मा, व कार्यवाहक प्राचार्य डा0 मौसमी गोयल द्वारा संयुक्त रूप से माॅ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। निदेशक डा0 अंशुल शर्मा ने सर्वप्रथम आयोजन में सम्मिलित नव-प्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत कर पढाई व अनुशासन सम्बन्धी दिशा-निर्देश देते हुए भविष्य में आगे बढने की प्रेरणा दी। कार्यवाहक प्राचार्य डा0 मौसमी गोयल ने छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा चयनित पाठ्यक्रमों की विवरणिका व उनके आगे पाठयक्रमों के विकल्पों पर प्रकाश डाला साथ ही जिज्ञासु छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्हें आश्वस्त किया। मंच का संचालन श्री शुभांग वालिया ने किया।
इसके उपरान्त संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चैधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित
करते हुए कहा कि एचईसी काॅलेज में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक व उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जायेगी साथ ही उन्होनें छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर संस्थान के एनएसएस-कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह, डा0 तृप्ति अग्रवाल, रितु मोदी, शिखा सूरी, दीपशिखा, रश्मि सक्सेना, प्रिया वर्मा, नेहा टाॅक आदि शामिल रहे।

Related Posts

पंतद्वीप क्षेत्र में हटाया गया अतिक्रमण

  *हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा-2026, कांवड़ मेला-2026 एवं कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत शनिवार को उप मेला अधिकारी श्री…

डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण

हरिद्वार आज जिलाधिकारी/ एसएसपी हरिद्वार द्वारा आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत संयुक्त रूप से सीमावर्ती नारसन बॉर्डर पहुंच कर यातायात व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ पुलिस एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *