हरिद्वार/ऋषिकेश चारधाम बस अड्डा एवं रेल्वे स्टेशन पर निशुल्क पंजीकरण एवं कोविड जांच केंद्र खोलने के आदेश

हरिद्वार समाचार– आदेशऋषिकेश: 12 अक्टूबर। चारधाम यात्रा बस टर्मिनल ऋषिकेश में चारधाम जानेवाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु कोविड जांच केंद्र शुरू हो गया है। सेंपल लेने के 24 घंटे बाद रिपोर्ट यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जायेगी।सेंपलो की टेस्टिंग एम्स ऋषिकेश में की जायेगी।
बाद विगत दिनों गढ़वाल आयुक्त श्री रविनाथ रमन ने चारधाम तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु ऋषिकेश एवं हरिद्वार बस अड्डे एवं रेल्वे स्टेशन पर हेतु निशुल्क पंजीकरण एवं कोविड जांच के़द्र
खोलने के आदेश दिए थे। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि इसी क्रम में ऋषिकेश में निशुल्क आरटीपीसीआर कोविड जांच केंद्र आज से शुरू हो गया। कहा कि विगत दिनों गढ़वाल आयुक्त ने चारधाम यात्रा बस टर्मिनल ऋषिकेश का औचक्क निरीक्षण किया तथा चारधाम यात्रा टमिनल पर पुलिस- प्रशासन, देवस्थानम बोर्ड, पर्यटन, परिवहन, नगरनिगम, संयुक्त रोटेशन आदि के हेल्प डेस्क खोलने के निर्देश दिए और
चार धाम बस टर्मिनल पर हेल्प डेस्क शुरू किये गये हैं जहां से चारधाम जानेवाले तीर्थयात्रियों को लगातार सहायता- मार्गदर्शन दिया जा रहा है

Related Posts

जिला कारागार हरिद्वार में योग केन्द्र के स्थापना दिवस” के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरिद्वार जिला कारागार हरिद्वार में मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ अधीक्षक जेल श्रेणी-1 के सान्निध्य में आज भारतीय योग संस्थान का योग केन्द्र स्थापित हुए एक वर्ष पूर्ण होने पर “भारतीय…

चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 16 मार्च 2026 सूबे में संचालित चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने इस बार विशेष प्रबंध किये हैं। इस बार यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्रियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *