माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज मुख्यमंत्री आवास से पात्र व्यक्तियों को अन्न किट वितरित कर राज्य में अन्न महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया

देहरादून समाचार–  माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज मुख्यमंत्री आवास से पात्र व्यक्तियों को अन्न किट वितरित कर राज्य में अन्न महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। राज्य सरकार द्वारा आज राज्य के चिहिन्त सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों से निशुल्क खाद्यान वितरण किया गया। इस योजना के अन्तर्गत प्रतिमाह पात्र परिवार/व्यक्तियों को निशुल्क राशन किट वितरित की जाएगी।
अन्न महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जनपद के चकराता, कालसी, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर, डोईवाला विकास खण्ड में विभिन्न सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर पात्र व्यक्तियों को राशन किट वितरित की गई।  जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि अन्न महोत्सव योजना के तहत सभी पात्र परिवारों एवं व्यक्तियों को अन्न वितरित कर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि जनपद में कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे 

Related Posts

सामुदायिक केन्द्र समिति (रजि.) शिवालिक नगर द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

  हरिद्वार, 21 जून 2026। सामुदायिक केन्द्र समिति (रजि.) शिवालिक नगर द्वारा आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामुदायिक केन्द्र परिसर में भव्य योग दिवस समारोह का आयोजन…

जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हरिद्वार राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसीय “स्वस्थ वृद्धावस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *