विभिन्न युवा मंडलों द्वारा हर की पैड़ी पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

हरिद्वार समाचार– आज  नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल श्री अरुण सिंह राज्य निदेशक श्री उमेश साहनी एवं जिला युवा अधिकारी श्री हिमांशु सिंह एवं वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व राज्य निदेशक श्री अनिल कौशिक समेत विभिन्न युवा मंडलों द्वारा हर की पैड़ी पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत  127 किलो प्लास्टिक को एकत्रित कर उसका सफल निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल श्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के इस मिशन में आम जनमानस को जोड़कर ही हम गांधीजी के नेहरू जी एवं स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत बना सकते हैं।
राज्य निदेशक श्री उमेश साहनी ने युवा मंडल एनएसएस एवं युवक मंगल दल समेत सभी स्वयं सेवी संस्थाओं देश के नागरिकों पुलिस एवं समाज के विभिन्न तबकों को इस अभियान से जोड़कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस अभियान को 31 अक्टूबर के बाद भी चलाते रहें जिससे हरिद्वार को और अधिक स्वच्छ बनाया जा सके।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी हिमांशु सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं पूर्व निदेशक अनिल कौशिक समेत बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

देहरादून 30 मई,2026 (सू.वि), जनपद देहरादून में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से ईंधन का स्टॉक न करें और अफवाहों पर ध्यान न दंे। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर जनपद के पैट्रोल पंपों का सघन निरीक्षण भी किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में विभिन्न तेल कंपनियों के कुल 167 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हैं, जिनमें इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन (आईओसीएल) के 72, भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के 34, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) के 41, नायरा के 10 तथा रिलायंस के 18 पेट्रोल पंप शामिल हैं। सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा की जा रही है तथा तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर तेल कंपनियों से प्रतिदिन स्टॉक की जानकारी प्राप्त की जा रही है। 29 मई, 2026 की स्थिति के अनुसार जनपद के पेट्रोल पंपों पर 2526 किलोलीटर पेट्रोल तथा 2074 किलोलीटर डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

देहरादून 30 मई,2026  जनपद देहरादून में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने नागरिकों…

भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर – तृतीय दिवस

हरिद्वार **पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुण्डाखेड़ा कलां, लक्सर, हरिद्वार** में आयोजित **भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर** के तृतीय दिवस का आयोजन ज्ञान, तकनीक एवं अनुभवात्मक अधिगम के समन्वय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *