पुलिस द्वारा चंद घंटों में ब्रह्मकुंड स्थित स्वामीनारायण मंदिर में हुई चोरी का खुलासा

 हरिद्वार समाचार–  मोहन उपाध्याय गुसाई गली खेमानंद मार्ग भीमगोड़ा कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा चौकी हरकी पैड़ी पर आकर सूचना दी कि 7/8-10-2021 की रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर रखी भगवान की चरण पादुका श्रृंगार के गहने व नकदी चुरा ली है,
हर की पौड़ी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल पर स्थित मंदिर में हुई चोरी की घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक  एवं क्षेत्राधिकारी नगर  के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा हर की पौड़ी रोड़ी बेलवाला एवं आसपास के क्षेत्रों मैं विभिन्न सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया साथ ही क्षेत्र मैं रहने वाले खानाबदोश व्यक्तियों से पूछताछ की गई जिसके फलस्वरूप पुलिस को सूचना मिलने के चंद घंटों पश्चात ही चोरी करने वाले अभियुक्त दीपक शर्मा s/o राजकुमार शर्मा निवासी जगाधरी जमुना नगर हरियाणा हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी रोड़ी बेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया जिसके कब्जे से चोरी गई चरण पादुका गहने व नकदी बरामद कर ली गई
पुलिस द्वारा चंद घंटों में ब्रह्मकुंड स्थित स्वामीनारायण मंदिर में हुई चोरी का खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार एवं चोरी गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी से स्थानीय जनता द्वारा पुलिस की प्रशंसा की जा रही है

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *