अपर जिलाधिकारी श्री पी0एल0 शाह ने कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’भारत रत्न’’स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयन्ती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शत्-शत् नमन् किया

 हरिद्वार समाचार– अपर जिलाधिकारी श्री पी0एल0 शाह ने कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’भारत रत्न’’स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयन्ती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शत्-शत् नमन् किया तथा सभी को शुभकामनायें दी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अपर जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन-दर्शन, देश को आजाद कराने में उनका योगदान, स्वदेशी आन्दोलन, डांडी यात्रा, भारत छोड़ो आन्दोलन आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा बताया गया, सत्य और अहिंसा का मार्ग आज भी प्रासंगिक है।
इस मौके पर आनन्दमयी सेवा सदन, हरिद्वार की अध्यापिका-सुश्री वन्दना शर्मा एवं छात्राओं-प्राची, नीशु, रोशनी, अंजली, दीक्षा, भावना, वन्दना, शिवानी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रिय भजनों-रघुपति राघव राजा राम……, दे दी हमें आजादी खड्ग बिना ढाल…. आदि कर्णप्रिय भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्मिकों एवं आगन्तुकों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’भारत रत्न’’स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *