मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती  के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

 देहरादून समाचार-   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती  के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
     मुख्यमंत्री ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद का मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। वे वास्तव में वैचारिक निष्ठा एवं व्यावहारिक कर्मशीलता के अप्रतिम उदाहरण थे। पं.दीनदयाल जी एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे

Related Posts

सामुदायिक केन्द्र समिति (रजि.) शिवालिक नगर द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

  हरिद्वार, 21 जून 2026। सामुदायिक केन्द्र समिति (रजि.) शिवालिक नगर द्वारा आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामुदायिक केन्द्र परिसर में भव्य योग दिवस समारोह का आयोजन…

जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हरिद्वार राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसीय “स्वस्थ वृद्धावस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *