एचईसी संस्थान में राष्ट्र्ीय सेवा योजना दिवस पर शिविर का आयोजन

,

 

  हरिद्वार समाचार– एचईसी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार में राष्ट्र्ीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर एक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान की कार्यवाहक प्राचार्य डा0 मौसमी गोयल द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पश्चात एनएसएस के स्वंयसेवियों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह ने राष्ट्र्ीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्यों पर प्रकाश डाला एवं स्वंयसेवियों को भविष्य में आगे इसी तरह सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चैधरी ने राष्ट्र्ीय सेवा योजना दिवस पर सफल कार्यक्रम आयोजन के लिये संस्थान के स्टाॅफ एवं स्वंयसेवियों को बधाई दी।
राष्ट्र्ीय सेवा योजना दिवस पर आयोजित शिविर कार्यक्रम में श्री तारा सिंह, ललित जोशी, वर्णिका नागर, तृाप्ति अग्रवाल, रितु मोदी एवं एनएसएस स्वंयसेवी विवेक अरोडा, विवेक सैनी, तरूण, वंशिका, आकाश, शुभम एवं प्रिर्यदर्शनी उपस्थित रहे।

Related Posts

सामुदायिक केन्द्र समिति (रजि.) शिवालिक नगर द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

  हरिद्वार, 21 जून 2026। सामुदायिक केन्द्र समिति (रजि.) शिवालिक नगर द्वारा आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामुदायिक केन्द्र परिसर में भव्य योग दिवस समारोह का आयोजन…

जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हरिद्वार राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसीय “स्वस्थ वृद्धावस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *