महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री

     देहरादून समाचार– प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ले0ज0(सेनि0) गुरमीत सिंह एवं प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब में पहुचकर मत्था टेक कर प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की इसके उपरान्त उन्होने गुरूद्वारा परिसर में झाड़ू लगाई तदोपरान्त लंगर में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष व सम्मानित सभी सदस्यों ने महामहिम राज्यपाल व मा0 मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट किया। महामहिम राज्यपाल ने कहा कि मुझे आज बहुत खुशी हो रही है कि आज गुरु के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, यहां आकर मुझे आप लोगों का जो स्नेह व आर्शीवाद मिला है उससे मै अभिभूत हुं। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे इस प्रकार सभी का आर्शीवाद  मिलेगा तो मुझे उत्तराखण्ड की सेवा करने में और बल मिलेगा। उन्होने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री जी के द्वारा जो दायित्व मुझे दिया गया है मै उसका निर्वाहन एक सैनिक के रूप में पूरी निष्ठा से करूंगा। उन्होने कहा कि जो सम्मान मुझे मिला है वह सिक्ख समुदाय के हर व्यक्ति का सम्मान है। उन्होने कहा कि सच्चे बादशाह गुरु नानक देव जी ने हमको सरलता, नम्रता, करुणा, सेवा आदि का जो सबक सिखाया है वह बहुत ही अच्छा मार्गदर्शन है। उन्होंने कहा कि आज मैंने सच्चे बादशाह से प्रार्थना की है कि उत्तराखण्ड की पावन धरती जिसमें चार धाम, हेमकुंड साहिब, रीठा साहिब व नानकमत्ता साहिब है मुझे उनका आर्शीवाद प्राप्त हो जिससे मै अपना एक-एक क्षण उत्तराखण्ड की सेवा में लगाऊं

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *