हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी हरिद्वार, श्री विनय २ांकर पाण्डेय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार, डॉ0 एस0के0 झा ने बताया कि जनपद में कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य गतिमान है। यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। किसी भी भ्रामक सूचना के कारण कोविड-19 टीकाकरण न करवाया जाना कोविड महामारी को बढ़ावा देता है। जनपद हरिद्वार में जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिनांक 17 सितम्बर, 2021 को महा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
इस संबंध में जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय २ांकर पाण्डेय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ0 एस0के0 झा ने जनपद के समस्त 18 वर्ष से ऊपर के लाभार्थिंयों से अपील की है कि दिनांक 17 सितम्बर 2021 को अपने निकटवर्ती टीकाकरण स्थलों में जाकर अपना कोविड-19 टीकाकरण अवश्य करवायें।
उन्होंने यह भी अपील की है कि जिन लाभार्थिंयों ने द्वितीय डोज नहीं लगवाई है, वह अपनी द्वितीय डोज सर्वोच्च प्राथमिकता पर लगवायें और कोविड-19 बीमारी से स्वयं को तथा समाज को सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि इसके प्रति लापरवाही न बरते। कुछ राज्यों में कोरोना बीमारी का ग्राफ फिर से बढ़ गया है, जिसके दृष्टिगत तृतीय लहर आने की पूर्ण सम्भावना है।
महा टीकाकरण अभियान में कोविड-19 वैक्सीन लगाने से वंचित लाभार्थी कोविड-19 वैक्सीन लगवाकर अपने आप को सुरक्षित बनाये तथा अन्य लाभार्थी जिसने अभी तक कोविड-19 वैक्सीन की कोई भी डोज नहीं लगवाई है, उसे भी प्रेरित करें कि महा टीकाकरण अभियान में अपने निकटवर्ती टीकाकरण स्थलों में जाकर आशा एवं ए0एन0एम0/वैक्सीनेशन टीम के सहयोग से अपना कोविड-19 टीकाकरण अवश्य करवायें
जिला कारागार हरिद्वार में योग केन्द्र के स्थापना दिवस” के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हरिद्वार जिला कारागार हरिद्वार में मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ अधीक्षक जेल श्रेणी-1 के सान्निध्य में आज भारतीय योग संस्थान का योग केन्द्र स्थापित हुए एक वर्ष पूर्ण होने पर “भारतीय…


