प्रशासन के सख्त रवैए से एक ओर खनन माफिया सख्ते में है वही अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कप मचा हुआ है।

 हरिद्वार समाचार-जिलाधिकारी (विनय शंकर पाण्डेय) हरिद्वार द्वारा जनपद के तहसील हरिद्वार एवम लक्सर क्षेत्रो से लगातार आ रही अवैध खनन/ परिवहन की शिकायतों के क्रम में सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी के सख्त निर्देशो के क्रम में तहसीलों में तैनात नवनियुक्त उप जिलाधिकारी हरिद्वार एवम लक्सर द्वारा तवरित कारवाही करते हुऐ तहसील हरिद्वार के ग्राम रानी माजरा बिशनपुर कुंडी आदि क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए गंगा नदी को जा रहे रास्तों पर अवैध खनन की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाते हुए अवैध खनन/ परिवहन में सम्मिलित वाहनों 02 डंपर एवम 02 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज किया गया….
उक्त वाहनो में चेकिंग के दोरान कोई वेध रवाना प्रपत्र/कागज नहीं पाए गए जिन्हें चोकी इंचार्ज फेरपुर की सुपर्दगी में दिया गया।
इसके अतिरिक्त तहसील लक्सर में अवैध खनन/ परिवहन की कार्यवाही अमल में लाते हुए 03 डम्पर वाहनो को सीज किया गया है।
लगातार अवैध खनन/ परिवहन कि शिकायतों पर प्रशासन के सख्त रवैए से एक ओर खनन माफिया सख्ते में है वही अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कप मचा हुआ है।
जनपद में अवैध खनन/ परिबहन/ भंडारण को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा समस्त राजस्व/खनन एवम वन, पुलिस सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए है।

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *