टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल बनाने के लिए वेपकॉस कंपनी को तीन माह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए है

टिहरी/देहरादून  समाचार- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान कोटी कॉलोनी में टिहरी झील का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने डोबरा चांठी पुल फ्लोटिंग हट्स का भी निरीक्षण किया। टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल बनाने के लिए वेपकॉस कंपनी को तीन माह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए है। 1200 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से झील के आसपास व्यवस्थाएं स्थापित की जानी है। इससे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील को विश्व स्तरीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि टिहरी झील में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिस को मूर्त रूप देने के लिए बुनियादी सुविधाएं स्थापित की जाएगी ताकि पर्यटकों के आवागमन से स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सके।
     इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियाल, स्थानीय विधायक श्री धन सिंह नेगी विधायक घनसाली श्री शक्ति लाल शाह, विधायक प्रतापनगर श्री विजय सिंह पवार जिलाधिकारी  इवा आशीष श्रीवास्तव,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, अपर निदेशक पर्यटन पूनमचंद आदि उपस्थित थे।

Related Posts

नगर आयुक्त ने किया नाला सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, वर्षाकाल से पूर्व व्यापक सफाई के दिए निर्देश

  हरिद्वार, 31 मई 2026। वर्षाकाल की तैयारियों के दृष्टिगत नगर निगम हरिद्वार द्वारा नगर क्षेत्र में संचालित नाला सफाई अभियान के अंतर्गत आज नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (आईएएस)…

भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर – चतुर्थ दिवस

हरिद्वार पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुण्डाखेड़ा कलां, लक्सर, हरिद्वार में आयोजित भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर के चतुर्थ दिवस का आयोजन ज्ञान, संस्कृति एवं स्वास्थ्य जागरूकता से परिपूर्ण वातावरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *