सीएम आवास में देवप्रयाग विधायक श्री विनोद कण्डारी और केदारनाथ की पूर्व विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के नेतृत्व में केदारनाथ व बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

    देहरादून समाचार–  सीएम आवास में देवप्रयाग विधायक श्री विनोद कण्डारी और केदारनाथ की पूर्व विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के नेतृत्व में केदारनाथ व बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड से तीर्थ पुरोहितों, हक हकूक धारियों और पण्डा समाज का किसी प्रकार का अहित नहीं होने दिया जाएगा। वरिष्ठ नेता श्री मनोहर कांत ध्यानी जी को संबंधित तीर्थ पुरोहितों के पक्ष को जानकर पूरी रिपोर्ट देने का आग्रह किया गया है। राज्य सरकार सभी को सुनेगी और उनकी चिंताओं का समाधान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कम्यूनिकेशन गैप नहीं होना चाहिए। राज्य सरकार बातचीत के माध्यम से रास्ता निकालेगी। बातचीत से सभी शंकाएं दूर की जाएगी और जहां सुधार की जरूरत होगी, राज्य सरकार सुधार करेगी।
बदरीनाथ मास्टर प्लान को मूर्त रूप देने से पूर्व सभी संबंधित पक्षों की भी बात सुनी जाएगी और उनकी शंकाओं का निवारण किया जाऐगा। सभी के हित यथासंभव सुरक्षित रहेंगे।
     प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भी वार्ता के माध्यम से रास्ता निकाले जाने पर सहमति व्यक्त की

Related Posts

मंडलायुक्त ने कुंभ क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा…

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व मेंजनपद हरिद्वार में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *