दिनांक 22.08.2026

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में कृषि विभाग के छात्रों के लिये गैस्ट लैक्चर का आयोजन किया गया। प्लांटिका-आईएआरडी के सीनियर सांइटिस्ट और डायरेक्टर डा0 अनूप बडोनी ने ‘‘प्राकृतिक खेतीः मिट्टी और इंसानी सेहत को बचाने के लिए एक यूटर्न की जरूरत‘ विषय पर ज्ञानवर्धक गैस्ट लैक्चर दिया। इस सैशन से छात्रों को प्राकृतिक खेती, मिट्टी की सेहत और टिकाउ कृषि के तरीकों के बारे में अहम जानकारी मिली।

डा0 अनूप ने भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि के महत्व, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, कृषि में युवाओं और स्टार्टअप्स की भूमिका पर छात्रों को विस्तार से जानकारी दी।
संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि इस डा0 अनूप द्वारा छात्र छात्राओं को कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त हुई, जिससे छात्रों ने कृषि की नई तकनीकों व वास्तविक कायक्षेत्र के बारे में विस्तार से जाना।
इस अवसर पर छात्रों के साथ डा0 पूजा मिश्रा, डा0 तनु चन्द्रा, अशोक कुमार, डा0 निधी वर्मा, डा0 निधी जोशी, अंजली विश्नाई आदि विज्ञान विभाग के शिक्षक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *