सामुदायिक केन्द्र द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “एक शाम शहीदों के नाम” समारोह का आयोजन

 

शिवालिक नगर, हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 14 अगस्त 2026 को सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर (रजि.) द्वारा सामुदायिक केन्द्र फेस-3, शिवालिक नगर में देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए “एक शाम शहीदों के नाम” समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह का शुभारंभ सामुदायिक केन्द्र समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात हर्षिता द्वारा सरस्वती वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार, डॉ. जयपाल चौहान ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें आजादी के महत्व को समझना चाहिए तथा अपने बच्चों को देशभक्ति के साथ-साथ उत्तम संस्कार भी देने चाहिए।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों को देश के अमर शहीदों के जीवन एवं उनके बलिदान के बारे में जानकारी देना आवश्यक है, ताकि नई पीढ़ी राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझ सके। इस अवसर पर विधायक द्वारा उपस्थित बच्चों से भारत के शहीदों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले दो बच्चों को विधायक द्वारा पुरस्कार स्वरूप धनराशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा एवं ओ.पी. चौहान ने समारोह की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समिति के सचिव भारत भूषण चौहान ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, शिवालिक नगर के निवासियों तथा विभिन्न प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

“एक शाम शहीदों के नाम” समारोह में नंदनी डांस एकेडमी, महिला शक्ति, प्रभु पब्लिक स्कूल, ASK ग्रुप एवं राजकुमारी डांस ग्रुप के बच्चों सहित आदया, अनवी, भाग्य, गर्विता, आराना, शिवांगी तथा विशेष बालिका नीति सैनी ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर आरव मेहता, कुसुमाकर पंत, योगेश गुप्ता, राजकुमारी, पूजा अरोड़ा एवं सुभाष मलिक ने देशभक्ति कविताओं का पाठ कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान उपस्थित दर्शकों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह के अंत में समिति के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित अतिथियों, प्रतिभागी बच्चों एवं कवियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह को सफल बनाने में समिति के राकेश शर्मा, शरत चन्द्र, अवधेश शर्मा, नेपाल गुप्ता, सर्वेश रानी चौहान, रविन्द्र कुमार चौहान एवं जयओम गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे समिति अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियों, नागरिकों, प्रतिभागियों एवं मातृशक्ति का कार्यक्रम में उपस्थित होने तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने समारोह के सफल समापन की घोषणा की।

समापन से पूर्व उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में मुख्य रूप से सभासद पंकज चौहान, वीरेंद्र अवस्थी, हरि ओम चौहान, मंदिर समिति से अनिल माथुर, शशिभूषण पांडे, के.पी. सिंह, एल.एस. रावत, अशोक मेहता, उपेन्द्र शर्मा, विमल चंद्रा, एस.पी. मौर्य, अनिल शर्मा, ब्रजपाल सैनी, अनिता वर्मा, रेखा सिंघल सहित शिवालिक नगर के सैकड़ों निवासी उपस्थित रहे।  

“एक शाम शहीदों के नाम” समारोह का सफल एवं प्रभावी संचालन समिति सदस्य प्रवीण कपिल द्वारा किया गया।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

  हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी…

जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

  *हरिद्वार,15 अगस्त 2026* जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *