दिनांक 06 अगस्त, 2026

आज दिनांक 06 अगस्त, 2026 को प्रबन्ध निदेशक, यू०पी०सी०एल०/ पिटकुल श्री पी०सी० ध्यानी द्वारा माननीय विधानसभा अध्यक्षा श्रीमती ऋतु खण्डूरी भूषण जी से शिष्टाचार भेंट की गई।

शिष्टाचार भेंट के पश्चात् मा० विधान सभा अध्यक्षा द्वारा राज्य में वर्तमान में विद्युत उपलब्धता की स्थिति पर सूक्ष्म चर्चा के साथ विधान सभा क्षेत्र कोटद्वार में विद्युत पोलों की स्थापना, क्षेत्र में घरों के ऊपर जा रही विद्युत लाइनों के स्थानान्तरण सहित क्षेत्र में वनों की अधिकता के कारण जंगली जानवरों के खतरे के दृष्टिगत रात के समय विद्युत की निर्बाध उपलब्धता पर बल दिया।

श्री ध्यानी द्वारा क्षेत्र में प्रस्तावित पिटकुल के 400 के0वी0 उपसंस्थान के बारे में भी चर्चा की गई। मा० विधान सभा अध्यक्षा द्वारा इस सम्बन्ध में चिन्हित भूमि के शीघ्र पिटकुल को स्थानान्तरित किये जाने हेतु समस्त आवश्यक सहयोग किये जाने का आश्वासन प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *