यूपीसीएल प्रबन्ध निदेशक, पी.सी ध्यानी ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा

दिनांक 18.7.26

 

दिनांक 18-07-2026 को उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के प्रबंध निदेशक श्री पी. सी. धीयानी द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, चम्बा का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक द्वारा विद्युत उपकेंद्र की समस्त व्यवस्थाओं, विद्युत उपकरणों, नियंत्रण कक्ष, अनुरक्षण कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था एवं विद्युत आपूर्ति प्रणाली का अत्यंत सूक्ष्मता एवं गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने उपकेंद्र की कार्यप्रणाली एवं रखरखाव को संतोषजनक बताया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।

प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सम्मानित उपभोक्ताओं की सेवा तथा गुणवत्ता पूर्ण एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल करें।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं आधारभूत समस्याओं से प्रबंध निदेशक महोदय को अवगत कराया गया। उन्होंने सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए, ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाई जा सके।

प्रबंध निदेशक महोदय ने विद्युत कर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को सेफ्टी किट भी प्रदान की तथा निर्देश दिए कि प्रत्येक कर्मचारी सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करते हुए ही कार्य संपादित करे।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री एन. एस. बिष्ट, अधीक्षण अभियंता श्री गौरव शर्मा, अधिशासी अभियंता श्री दीपक आर्य, उपखंड अधिकारी श्री अशोक कुमार, अवर अभियंता श्री एस. पी. राणा सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी एवं फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।

प्रबंध निदेशक श्री ध्यानी ने अधिकारियों को ठेकेदार के माध्यम से लगाए गये मीटर रीडरों एवं लाइन स्टाफ को प्रत्येक माह की सात तारीख़ तक बैंक के माध्यम उन्हें वेतन दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही विभागीय कर्मचारियों, संविदा एवं ठेकेदार के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों से मेहनत एवं लगन से कार्य करने हेतु प्रतिबद्धता चाही गई|

कर्मचारियों का मनोबल बढ़ते हुए उन्हें टूल किट भी वितरित की गई| इसके अतिरिक्त उपखंड कार्यालय की मरम्मत एवं अतिरिक्त निर्माण कार्य हेतु तत्काल निर्णय लेते हुए मुख्य अभियंता जानपद श्री आशीष अरोरा को रविवार सुबह ही प्रस्ताव बनाने के लिए चंबा आने के लिए निर्देशित किया|

Related Posts

रेड अलर्ट को लेकर नगर निगम हरिद्वार अलर्ट, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

  हरिद्वार, 19 जुलाई। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट एवं संभावित भारी वर्षा को देखते हुए नगर निगम हरिद्वार के स्वच्छता सेल कार्यालय में रविवार को नगर आयुक्त श्री…

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; पंतद्वीप पार्किंग से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

  *हरिद्वार 19 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *