हरेला के अवसर पर एआरटीओ कार्यालय रुड़की परिसर में वृहद वृक्षारोपण

रुड़की। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर एआरटीओ कार्यालय रुड़की परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व एआरटीओ (प्रवर्तन) कृष्ण चंद्र पलाड़िया एवं आरटीओ (प्रशासन) जितेंद्र बहादुर चंद ने किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देने का संकल्प लिया।

एआरटीओ (प्रवर्तन) कृष्ण चंद्र पलाड़िया ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष पृथ्वी का जीवन हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।

वहीं आरटीओ (प्रशासन) जितेंद्र बहादुर चंद ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए। उन्होंने सभी कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हर नागरिक यदि वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर हरीश रावल, नवीन तिवारी, शाहिद बाबू, सोनू कटारिया, नीलम, अरुण कुमार सहित एआरटीओ कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

हरेला पर्व पर नगर निगम हरिद्वार का हरित संकल्प, पौधारोपण के साथ स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर नगर निगम हरिद्वार ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से रोड़ीबेलवाला स्थित सीसीआर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *