हरेला पर्व पर हरिद्वार पुलिस ने दिखाया जोश और प्रकृति प्रेम

हरिद्वार

पूरे उत्तराखंड में आज मनाए जा रहे हरेला पर्व के दृष्टिगत एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना एवं शाखाओं सहित पुलिस लाइन रोशनाबाद प्रांगण एवं पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में वृक्षारोपण कर आमजन को प्रकृति से मित्रता करने का संदेश दिया।

हरेला पर्व के हमारी संस्कृति एवं प्रकृति से जुड़ाव को ध्यान मे रख कर पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों द्वारा 500 के करीब जामुन, आंवला, अमरूद, आम, लीची इत्यादि के फलदार वृक्षों के साथ-साथ कई शीशम आदि छायादार पौधों का भी रोपण किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सीओ लाइन और प्रतिसार निरीक्षक प्रवीन आलोक द्वारा पुलिस कर्मियों और प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट कांस्टेबल्स को हरेला पर्व एवं वृक्षारोपण का महत्व बताया तथा सभी को लगाए गए पौधों की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं एवं कार्यालयों में भी वृहत्तर रुप से वृक्षारोपण किया गया।  

तत्पश्चात विगत वर्षों में लगाए गए पौधों की मौजूदा स्थिति की जानकारी की व उन्हें सुरक्षित रूप से बड़ा होता देख प्रसन्नता व्यक्त की।

हरिद्वार पुलिस द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम पूरे श्रावण मास में जारी रखा जाएगा। इस दौरान एसएसपी हरिद्वार द्वारा कम से कम दस हजार (10000) पौधों का रोपण कर जनपद को हरा भरा बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय परिसर रोशनाबाद में फलदार अमरूद का पौधा रोपित कर

हरिद्वार उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला पर्व के पावन अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय परिसर रोशनाबाद में फलदार अमरूद का पौधा रोपित कर पर्यावरण का संरक्षण एवं…

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में यूपीसीएल द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण”

देहरादून दिनांकः 16 जुलाई, 2026 आज दिनांक 16 जुलाई, 2026 को पर्यावरण और संस्कृति से जोड़ने वाले उत्तराखण्ड लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में विक्टोरिया क्रास विजेता गबर सिंह ऊर्जा भवन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *