हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

 

हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर बने गोदाम में बड़ी छापेमारी करते हुए लगभग 5,000 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद किया। मौके पर समस्त प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करते हुए संबंधित व्यक्ति पर ₹1,00,000 का चालान किया गया।

नगर निगम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि घाट क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में पॉलीथीन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक बेचने वाले छोटे विक्रेताओं को खड़खड़ी के किसी गोदाम से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की आपूर्ति की जा रही थी। यही प्लास्टिक गंगा स्नान, पर्व स्नान एवं अन्य बड़े आयोजनों के दौरान भारी मात्रा में कचरे और पर्यावरण प्रदूषण का प्रमुख कारण बनती थी।

इन्हीं सूचनाओं के आधार पर नगर निगम ने पूर्व से ही निगरानी रखी हुई थी। पुख्ता जानकारी मिलने पर आज तहसील प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद हुई और उसे तत्काल जब्त कर लिया गया।

यह कार्रवाई नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के नेतृत्व में की गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सघन अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान के दौरान नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार, उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, तहसीलदार श्री सचिन कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री मनोज कुमार, उप निरीक्षक श्री नवीन नेगी सहित नगर निगम, तहसील प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित रही।

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *