हरिद्वार, 29 जून 2026। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में गोयल स्वीट्स से कटहरा मार्केट एवं अंसारी मार्केट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान निगम की अतिक्रमण टीम ने सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया तथा चालानी कार्रवाई भी की। साथ ही संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

नगर निगम ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

अभियान में श्री विकास कुमार, श्री विकास छाछर, मुख्य सफाई निरीक्षक, श्री बंटी, श्री अरुण एवं श्री प्रमोद (क्षेत्रीय पर्यावरण मित्र) सहित नगर निगम की टीम उपस्थित रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *