नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लाया रंग, रोडी बेलवाला क्षेत्र में यात्रियों को मिली बड़ी राहत

 

हरिद्वार।** नगर निगम हरिद्वार द्वारा रोडी बेलवाला क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान अब प्रभावी परिणाम देता दिखाई दे रहा है। निर्जला एकादशी एवं आगामी कांवड़ मेले को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने हाल ही में रोडी बेलवाला क्षेत्र से लगभग 120 अस्थायी दुकानों और ठेलियों को हटाया था, जिनमें अधिकांश स्ट्रीट फूड एवं खान-पान से जुड़ी दुकानें थीं।

अभियान के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गई है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जिन स्थानों पर पहले दुकानों और ठेलियों के कारण भीड़भाड़ की स्थिति बनी रहती थी, वहां अब पर्याप्त खुला स्थान उपलब्ध है, जिससे लोगों की आवाजाही आसान हो गई है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, रोडी बेलवाला क्षेत्र के घाट और आसपास के सार्वजनिक स्थल लंबे समय से अस्थायी अतिक्रमण की चपेट में थे। अभियान के बाद घाटों को अतिक्रमण मुक्त कराने में सफलता मिली है, जिससे चौपाटी जैसे स्वरूप ले चुके घाटों को भी राहत मिली है और श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो रहा है।

नगर आयुक्त **नंदन कुमार** ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य किसी की आजीविका प्रभावित करना नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखते हुए आमजन और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों, घाटों और पुलों पर अतिक्रमण न करें तथा नगर निगम का सहयोग करें।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि गंगा घाटों, पुलों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित खाने-पीने की दुकानों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नगर निगम की टीमें नियमित निरीक्षण कर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगी, ताकि धार्मिक आयोजनों और पर्यटन सीजन के दौरान व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

नगर निगम का मानना है कि अतिक्रमण हटाने से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर हुई है, बल्कि घाटों की सुंदरता और स्वच्छता भी बढ़ी है। आने वाले समय में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार के अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने की कार्रवाई जारी रहेगी।  

Related Posts

कुंभ 2027 को ऐतिहासिक बनाने की कवायद, संतों का मिल रहा मार्गदर्शन*

*हरिद्वार, 25 जून 2026* गंगा तट पर बसी धर्मनगरी हरिद्वार एक बार फिर उस ऐतिहासिक क्षण की ओर बढ़ रही है, जब करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, सनातन परंपरा की विराटता…

मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 25 जून 2026 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) के अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि कुंभ क्षेत्र में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के कार्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *