हरिद्वार में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, रोडीबेलवाला क्षेत्र में चला नगर निगम का बुलडोजर

हरिद्वार।     नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में नगर निगम हरिद्वार द्वारा रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने 100 से अधिक अस्थायी दुकानों को हटाते हुए कई ठेलियों को जब्त किया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार आगामी स्नान पर्वों और कांवड़ मेले को देखते हुए यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अतिक्रमण कर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी ऐसी कार्रवाई आगे जारी रहेगी।

अतिक्रमणअभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा एवं सफाई निरीक्षक प्रशांत कुमार, मोहित कुमार सहित नगर निगम के कर्मचारी शामिल रहे।

Related Posts

निर्जला एकादशी स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात के प्रमुख बिन्दुः

हरिद्वार *निर्जला एकादशी स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोक जायेगा* निर्जला एकादशी स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर नगलाइमरती…

ई-रिक्शा डीलरशिपों द्वारा मोटर वाहन अधिनियम एवं संबंधित नियमों के अनुपालन की जांच हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान

  *हरिद्वार 23 जून 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित ई-रिक्शा डीलरशिपों द्वारा मोटर वाहन अधिनियम एवं संबंधित नियमों के अनुपालन की जांच हेतु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *