जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हरिद्वार राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसीय “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” का आयोजन हरकी पौड़ी मालवीय घाट हरिद्वार मे किया गया l
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अथिति उप वन संरक्षक श्री स्वप्निल अनिरुद्ध ने सभी को दैनिक जीवन मे निरंतर योग अपनाने की अपील की l

योग प्रशिक्षक मनोज चौहान ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपालभाती के साथ साथ विभिन्न रोगों मे लाभकारी आसनों का सभी को अभ्यास कराया l

इस दौरान मुख्यतः श्री विकास ठाकुर, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, श्री सत्यदेव आर्य, जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे, एवं होम्योपैथिक विभाग, वन विभाग के कर्मचारीयों, वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया l

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *